आगरालीक्स.. आगरा के डॉ बीआर अंबेडकर विवि के नए कुलपति प्रो अशोक मित्तल शनिवार को चार्ज ले सकते हैं। वे दिल्ली में एक कांफ्रेंस में शामिल होने गए हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग में प्रो अशोक मित्तल को तीन साल के लिए आगरा विवि का कुलपति नियुक्ति किया है।
आगरा में पढे हैं प्रो अशोक मित्तल
विवि के नए कुलपति प्रो अशोक मित्तल आगरा के बेलनगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने सेंट जोंस कॉलेज से बीएससी और उसके बाद एमए अर्थशास्त्र में किया है। उन्होंने पीएचडी बीएचयू से की है। इसके बाद डीईआई में भी पढाया है। वे वर्तमान में एएमयू में कार्यरत हैं। उन्हें कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का कार्यकाल पूरा होने पर नया कुलपति नियुक्ति किया गया है।