आगरालीक्स.. आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज में एबीवीपी की महिला कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की तोडफोड, कुर्सी तोडी, पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका।
शुक्रवार को आरबीएस कॉलेज में एबीवीपी की महिला कार्यकर्ता छात्राओं के साथ खडी थी, वह मोबाइल पर बात कर रहीं थी, बआरोप है कि आरबीएस डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने एबीवीपी कार्यकर्ता से मोबाइल पर बात ना करने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद हो गया, आरोप है कि शिक्षक ने एबीवीपी कार्यकर्ता से अभद्रता कर दी।
कुर्सी तोडी, हंगामा
एबीवीपी महिला कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की जानकारी होने पर कार्यकर्ता आरबीएस डिग्री कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज में तोडफोड कर दी, कुर्सियां तोड दी, जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका।