Saturday , 19 April 2025
Home agraleaks Accident in Agra, youth poured acid to wake up relative#agranews
agraleakscrimeटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Accident in Agra, youth poured acid to wake up relative#agranews

आगरलीक्स(31st August 2021 Agra News)… आगरा में मजाक—मजाक में गंभीर हादसा. ससुराल में आए युवक ने रिश्तेदार को जगाने के लिए उसकी आंख में पानी समझ तेजाब डाला.

हादसे के बाद हड़कंप
आगरा में मजाक—मजाक में बड़ा हादसा हो गया। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला किशनलाल में ज्ञान सिंह पुत्र हरप्रसाद रहता है। उसकी ससुराल सिकंदराराऊ के गांव धर्मपुर में है। वहां उसका साला सोवी भारती रहता है। वह राज मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि ज्ञान सिंह का साला सोवी भारती रविवार को उसके घर आया था। ज्ञान सिंह को घर में कुछ काम कराना था। उसी दिन रात को ज्ञान सिंह का बहनोई प्रेमपाल भी आ गया। सोमवार रात सोवी घर पर चारपाई पर लेटा था। तभी प्रेमपाल को लगा कि वह सो रहा है। वहीं पास में एक बोतल रखी थी। उसे लगा कि इसमें पानी भरा है। जबकि उसमें तेजाब था। उसने मजाक—मजाक में उसे जगाने के इरादे से सोवी के चेहरे पर उड़ेल दिया। सोवी के चेहरे पर तेजाब गिरते ही वह चीख उठा। घर के लोग आ गए। हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई।

आंखों की रोशनी गई
बताया जा रहा है कि तेजाब गिरने के बाद उसको आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि शौचालय के बाहर जो बोतल रखी है, उसमें पानी है। अनजाने में उससे हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। राजीनामा के प्रयास चल रहे हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: GRP arrested a thief with jewellery worth Rs 10 lakh from Agra Cantt…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से 10 लाख की ज्वैलरी के साथ चोर को जीआरपी...

बिगलीक्स

Agra News: After five years, the monthly school fees of a child will be 8 to 10 thousand…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हर साल कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूल 10 से 15 प्रतिशत...

बिगलीक्स

Agra News: Akhilesh Yadav may come to Agra on April 19 regarding Rana Sanga dispute, police alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल आएंगे अखिलेश यादव! सांसद सुमन ने कहा था, दो—दो...

बिगलीक्स

Agra News: Before the death of husband and wife in Agra, this person was sent a message on WhatsApp…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी की मौत से पहले इस शख्स को भेजा गया...

error: Content is protected !!