Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Accused in high profile dowry death case dies in SN Medical Agra
agraleaks

Accused in high profile dowry death case dies in SN Medical Agra

poli
आगरालीक्स…….
आगरा में दहेज हत्या के हाईप्रोफाइल मामले में जिला जेल में निरुदृध् कैदी की संदिग्ध हालत में मौत के बाद हंगामा हो गया। जयपुर हाउस निवासी प्रदीप 52 साल को सीने में दर्द होने पर सोमवार को एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप है कि उनकी हालत गंभीर नहीं थी, इसी बीच मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गईै।
लडकी पक्ष ने लगवाया मौत का इंजेक्शन
परिजनों का आरोप है ​कि लडकी पक्ष के लोगों ने हत्या का बदला हत्या से लेने के लिए एसएन के डॉक्टर और वार्ड ब्वारयज से सेटिंग कर ली। प्रदीप बंसल को मौत का इंजेक्शन लगवा दिया गया। इसके चलते दोपहर तक सही दिखने वाले प्रदीप की शाम को अचानक से मौत हो गई।
आईसीयू में हुई मौत
प्रदीप को सर्जरी विभाग स्थित आईसीयू में भर्ती किया गया था। यहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया, पुलिस फोर्स के साथ प्रिंसिपल भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
एसएन में प्रदीप बंसल को हडकाया
इस मामले की लडकी पक्ष की पैरोकारी आगरा के वरिष्ठ अध्विवक्ता कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप बंसल के एसएन में पहुंचने के बाद लडकी पक्ष के लोग उन्हें धमकी दे रहे थे। प्रदीप बंसल की हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है। ऐसे में मौत का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है। प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने बताया कि मरीज कंडर कस्टडी में था, इस मामले की मजिस्ट्रेटी  जांच होगी।
एक करोड की दहेज में हत्या
जयपुर हाउस निवासी प्रदीप के बेटे पुनीत बंसल की पत्नी आकांक्षा की एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने एक करोड की दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में प्रदीप बंसल को भी जेल भेजा गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!