
अब नहीं मिलेगा ग्रेस, देना होगा री एग्जाम
अभी तक एक विषय में फेल होने पर ग्रेस देकर पास कर दिया जाता था। मगर अब ग्रेस से कोई भी छात्र पास नहीं हो सकेगा। एक विषय में फेल होने पर छात्रों को री एग्जाम देना होगा। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।
बीएड के साथ एमएड और बीपीएड भी दो साल
बीएड का कोर्स दो साल का कर दिया गया है, अब एमएड और बीपीएड भी दो साल का होगा। इस पर भी बैठक में सहमति बन गई।
एमबीए टूरिज्म और आगरा कॉलेज में जर्नलिज्म
बैठक में विवि के आईटीएचएम में एमबीए टूरिज्म और बीबीए हॉस्पिटलिटी कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही आगरा कॉलेज में बीए इन जर्नलिज्म शुरू करने पर सहमति बन गई। अब इन प्रस्तावों को कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद ही ये लागू हो सकेंगे।
लाल टोपी पहनकर सपा छात्र सभा विरोध
एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बीच में सपा छात्र सभा के पदाधिकारी आ गए। उन्होंन पुराने रिजल्ट न आने पर एजेंसी से डाटा न लिए जाने पर जवाब मांगा। इस पर कुलपति बैठक को बीच में ही समाप्त कर चले गए।
Leave a comment