आगरालीक्स…सिने स्टार गोविंदा ने किया अयोध्या में रामलला के दर्शन. दो महीने में 50 प्रतिशत कम हुए अयोध्या में श्रद्धालु. गर्मी का भी असर
फिल्म अभिनेता गोविंदा ने सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद पाया. वे गोंडा में सपा नेता के घर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान सोमवार को वे अयोध्या पहुंचे. अयोध्या में उनहोंने मीडिया से दूरी बनाए रखी. रामनवमी के बाद घटे श्रद्धालुरामनगरी में पिछले दो माह में धार्मिक पर्यटक का ग्राफ 50 प्रतिशत तक नीचे आया है. साल की शुरुआत के साथ ही महाकुंभ का आयोजन था, ऐसे में रिकॉर्डसंख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए लेकिन रामनवमी के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट देखने को मिली है. एक अनुमान के अनुसार हर दिन जहां सवा से डेढ़ लाख श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंचते थे, वह संख्या में 50 से 70 हजार तक पहुंच गई है. इससे स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ी है.