Wednesday , 14 January 2026
Home आगरा Actor Vidyut Jamwal visited the Taj Mahal, see photos….#agranews
आगराटॉप न्यूज़मनोरंजन

Actor Vidyut Jamwal visited the Taj Mahal, see photos….#agranews

आगरालीक्स…(2 September 2021 Agra News) आगरा ताजमहल देखने आए अभिनेता विद्युत जामवाल. अलग लुक में होने के बावजूद लोगों ने पहचाना तो लग गई सेल्फी लेने की भीड़…देखें फोटोज

12 बजे के बाद पहुंचे
कमांडो फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पसिद्ध अभिनेता विद्युत जामवाल गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचे. दोपहर करीब 12 बजे के बाद ताजमहल पहुंचे अभिनेता को बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल से उन्हें एकबारगी पहचानना मुश्किल हो रहा था लेकिन जैसे ही लोगों ने इस अभिनेता को पहचाना तो इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने अभिनेता के पास किसी को आने नहीं दिया लेकिन अभिनेता ने हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन किया.

सेल्फी लेने को रहे बेताब लोग
अभिनेता विद्युत जामवाल को जिसने भी देखा वह उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब रहा. सफेद टीशर्ट और सफैद जींस पहने अभिनेता को देखते ही थोड़ी देर बाद लोग पहचान गए. सीआइएसएफ के सुरक्षा जवान उनके साथ है. ऐसे में किसी को उनके पास नहीं आने दिया गया. अभिनेता ने सेंट्रल टैंक पर फोटो शूट भी कराया. उन्होंने ताजमहल के बारे में जानकारी भी ली और इसे खूबसूरत स्मारक कहा. करीब एक घंटे तक वे ताजमहल में रहे.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 14th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Makar Sankranti holiday on January 15 in Agra

आगरालीक्स…आगरा में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश. अब 16 से...

आगरा

Agra News: Veer Birsa Munda Cyclothon, covering a distance of 1200 km with indomitable courage and unwavering determination..#agranews

आगरालीक्स…वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन, अदम्य साहस और अटूट दृढ़ संकल्प से 1200...

आगरा

Agra News: No vehicles will travel from Purani Mandi towards Shahjahan Park. The route will be diverted via Mall Road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात पुलिस के सख्त आदेश—पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की...

error: Content is protected !!