आगरालीक्स.(Agra News 18th June).. आगरा में एडीए ने पहली बार प्लाट, दुकान की बिक्री के लिए टेंडर की तर्ज पर बिड प्रक्रिया अपनाई,सबसे महंगा प्लाट बिका, 100 में से 42 प्रोपर्टी 16 करोड की बिकी। एडीए को 11 करोड की संपत्ति बिकने की उम्मीद थी।
एडीए ने पहली बार संपत्तियों के लिए बिड प्रक्रिया अपनाई। 100 संपत्तियों की बिक्री के लिए विज्ञापन दिए गए, इसके बाद टेंडर की तरह से लोगों से बिड डलवाई गई, इसमें संपित्त को कितनी कीमत में खरीदना चाहते हैं यह दर्ज कर एक लिफाफे के साथ जमा करने के लिए कहा गया।
100 में से 42 संपत्तियां बिकी
एडीए ने 100 संपत्तियों की बिक्री के लिए यह प्रक्रिया अपनाई। गुरुवार को जयपुर हाउस कार्यालय के पार्क में बिड के लिफाफे खोले गए, जिसने ज्यादा रेट लगाए, उन्हें आवंटन किया गया। 100 में से 42 संपत्तियां बिक गईं।
जूता मंडी की 42 दुकानों में से 35 के मिले खरीदार
एडीए को सबसे ज्यादा परेशानी जूता मंडी, कोठी मीना बाजार के पास की दुकानों की बिक्री में हो रही है। यहां की दुकानों की बिक्री के 154 काउंटर लगाए गए, लेकिन सात ही बिड मिली। एडीए का अनुमान से यह सात दुकान 76. 73 लाख की बिक्री
सबसे महंगा बिका नेहरू एन्क्लेव का प्लाट, एडीए को 11 की जगह मिले 16 करोड
एडीए को उम्मीद थी कि 42 संपत्तियों की बिक्री से 11 करोड रुपये आ जाएंगे। लेकिन नेहरू एन्क्लेव में एक प्लाट की कीमत का आंकलन एडीए ने 47 लाख किया था, यह प्लाट 61 लाख का बिका। इस तरह एडीए को 11 करोड की जगह 16 करोड रुपये का राजस्व मिल जाएगा। आंकलन से पांच करोड से अधिक की संपत्ति बिक गईं।
