आगरालीक्स .(Agra News 18th June). .आगरा में आज की खरीदारी कर लें, पांच घंटे बाद दो दिन के लिए बाजार बंद हो जाएंगे। 21 जून से नया नियम।
आगरा में शुक्रवार रात सात बजे से साप्ताहिक बंदी लागू हो जाएगी, दो दिन की साप्ताहिक बंदी रहेगी। इससे शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार बंद रहेंगे। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की ही आपूर्ति होगी।
साप्ताहिक बंदी में ये खुले रहेंगे
दो दिन की साप्ताहिक बंदी में डेयरी, फल और सब्जी की दुकानें, शराब की दुकान, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।मगर, प्रोविजनल स्टोर सहित अन्य दुकानें और बाजार बंद रहेंगे।
21 जून सुबह सात बजे खुलेगा बाजार
साप्ताहिक बंदी के तहत आगरा के बाजार शुक्रवार रात सात बजे बंद हो जाएंगे, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। 21 जून को सुबह सात बजे से बाजार खुलेंगे। लेकिन नय नियम के साथ बाजार खोले जाएंगे।
21 जून से खुल जाएंगे मॉल और रेस्टोरेंट, रात नौ बजे तक बाजार खुलेंगे
आगरा में 21 जून से नियमों में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत मॉल और रेस्टोरेंट खुल जाएंगे, 50 फीसद क्षमता के साथ 21 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गई है। अभी बाजार सुबह सात से रात सात बजे तक खुल रहे हैं, लेकिन 21 जून से रात नौ बजे तक बाजार खुलेंगे।