आगरालीक्स…क्रिकेट विश्व कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया. पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार…पहली बार विश्व कप में पाकिस्तान से जीता अफगानिस्तान
एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में यह पहली जीत है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने दूसरी फिफ्टी बनाई. अंत में शादाब खान और इफ्तखार ने शानदार बललेबाजी कर पाकिस्तान के लिए अच्छा टारगेट रखा लेकिन अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश कर उन्हें करारी हार दिलाई.
अफगानिस्तान की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाज ने शतकीय साझेदारी की. आर गुरबाज ने 65 रन बनाए तो वहीं इब्राहित जादरान ने 87 रन की पारी खेली. लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद रहमत शाह ने शानदार अर्धशतक जमाया और कप्तान हशमुतुल्लााह शाहिदी के साथ मिलकर अफगानिस्तान को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई.