Sunday , 8 February 2026
Home हॉट न्यूज़ Agra boy top CPMT 2015, girls bags 2nd rank
हॉट न्यूज़

Agra boy top CPMT 2015, girls bags 2nd rank

raunak
आगरालीक्स……. उत्तर प्रदेश कम्बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (यूपीसीपीएमटी) प्रवेश परीक्षा 2015 के में आगरा के रौनक जैन ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि दूसरा स्थान दिल्ली के सहर्ष सिंह को मिला है। हमीरपुर की वैशाली सिंह बालिकाओं में अव्वल हैं।
200 अंकों की इस परीक्षा में रौनक को 171 अंक मिले हैं, वहीं वैशाली सिंह ने 170 अंक प्राप्त कर बालिका वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर की आकांक्षा तिवारी ने सातवां स्थान हासिल किया। मेधा सूची में बस्ती के अजीत द्विवेदी तीसरे स्थान पर हैं तो देवरिया की आकांक्षा तिवारी सातवें स्थान पर हैं।
प्रदेश सरकार ने 10 मार्च को गोरखपुर विश्वविद्यालय को इस परीक्षा के आयोजन का दायित्व सौंपा था। 25 मई को 15 शहरों के 233 केंद्रों पर कुल 121997 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अभ्यर्थी अपने परिणाम www.upcpmt2015.co.in पर देख सकते हैं।
कुलपति ने मात्र 57 दिनों की अल्प अवधि में पूरी परीक्षा प्रक्रिया के सफल संपादन के लिए प्रदेश शासन तथा परीक्षा व्यवस्था में योगदान करने वाले सभी व्यक्तियों विशेषकर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसटीएफ ने परीक्षा की पवित्रता भंग करने की साजिश का खुलासा करके परीक्षा की शुचिता स्थापित करने में बहुत बड़ा योगदान किया है।
टॉपर्स की सूची :
1-रौनक जैन – आगरा
2-सहर्ष सिंह – दिल्ली
3 अजीत धर द्विवेदी – बस्ती
4 वैशाली सिंह – हमीरपुर
5 अक्षय कुमार – मुरादाबाद
6 शिवम – लखनऊ
7 आकांक्षा तिवारी – देवरिया
8 अंशिका – लखनऊ
9 आयुषी चौधरी – उत्तराखंड
10 मोहम्मद जैब – अम्बेडकरनगर
2123 सीटों के लिए हुई थी परीक्षा :
एक चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित 29 चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में संचालित एमबीबीएस, बीडीएस, बीयूएमएस, बीएएमएस और बीएचएमएस की 2123 सीटों प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसके लिए इस बार 1,25,522 आवेदन आए थे।
यह हैं सीटें :
एमबीबीएस – 1372 (विवि व 11 मेडिकल कालेज)
बीडीएस – 51 (केजीएमयू लखनऊ में)
बीएचएमएस – 300 (7 कालेजों में)
बीएएमएस – 320 (8 कालेजों में)
बीयूएमएस – 80 (2 कालेज में)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!