Thursday , 12 February 2026
Home मनोरंजन IIFA Awards: Deepika, Anushka, Sonakshi Lead A-List Green Carpet
मनोरंजन

IIFA Awards: Deepika, Anushka, Sonakshi Lead A-List Green Carpet

iifa
श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बाद गायकी में हाथ आजमाने वाली नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों की श्रेणी में सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हो गई हैं। यहां पर उन्होंने अपनी गायकी से समां बांध दिया। मौका था वीडियोकॉन डी2एच वीकएंड एंड एस क्रास  के तहत तकनीकी श्रेणी में दिए जाने वाले पुरस्कार का। तीन दिनों तक चलने वाले आइफा वीकएंड में सोनाक्षी ने मीका सिंह और नकाश अजीज के साथ ऐसा समां बांधा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण रहीं परिणीति चोपड़ा। आयुष्मान खुराना के साथ कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए उन्होंने भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत में कई तकनीकी खामियां हुईं। लॉरेन गौटलिब के डांस कार्यक्रम के दौरान अचानक से माइक की आवाज गायब हो गई। लॉरेन ने स्थिति को भांपते हुए डांस जारी रखा। यह सिलसिला आगे भी दो कार्यक्रमों में देखने को मिला। बाद में इन तकनीकी दिक्कतों पर मेजबान और परफार्मर सभी ने फिरकी ली।

अंकित तिवारी ने शम्मी कपूर, ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती को अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। कीर्ति सेनन के शादी में किए जाने वाले डांस को देखकर सभी वाह-वाह कर उठे। हर किसी को खुद का शादी में किया डांस याद आ गया। कार्यक्रम में एक स्किट के दौरान बांबे वेलवेट न चलने का दर्द अनुराग कश्यप में झलका। तकनीकी श्रेणी में सर्वाधिक अवार्ड फिल्म हैदर को मिले। उसे बेस्ट साउंड रिकॉर्डिंग, मेकअप, कॉस्ट्यूम डिजायनिंग समेत पांच अवार्ड मिले। वहीं क्वीन की झोली में एक ही अवार्ड आया। सर्वश्रेष्ठ डायलाग का अवार्ड राजकुमार हिरानी और अभिजात्य जोशी को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड तब और अब स्किट के तहत आए बदलावों पर भी टिप्पणी की गई। अर्जुन कपूर ने लड़कियों की हाई हिल पहनकर स्टेज पर सभी को लाजवाब कर दिया। आइफा अवार्ड की घोषणा रविवार को की जाएगी। 2002 के बाद यह दूसरा मौका है, जब आइफा का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन...

मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल...

मनोरंजन

Agra Local News: Border 2 to have 91 shows on opening day in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बॉर्डर टू के पहले दिन चलेंगे 91 शो. फिल्म को...

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

error: Content is protected !!