Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Business Forum: Young entrepreneurs set example for Industry
बिगलीक्स

Agra Business Forum: Young entrepreneurs set example for Industry

144

abf
आगरालीक्स
….आगरा के युवा कारोबारियों का आगरा बिजनेस फोरम (एबीएफ) तरक्की की राह पर आगे बढ रहा है। फर्न्स एंड पैटल्स के सीईओ पवन गाडिया ने अपना उदाहरण पेश करते हुए बताया कि 2002 से किस तरह फूलों की एक दुकान से आज उनका 180 देशों में 120 करोड़ का सालाना (100 करोड़ ऑनलाइन व 120 करोड़ का रीटेल) कारोबार खुदरा व्यापार के साथ ऑनलाइन बिजनेस के जरिए आगे बढ़ता गया।
एबीएफ (आगरा बिजनेस फोरम) की होटल डबल ट्री हिल्टन में आयोजित कार्यशाला में पवन गाडिया ने कहा इंटरनेट के दौर में दुनिया छोटी हो चुकी है, ऐसे में ऑनलाइन बिजनेस यानि ई-कॉमर्स से डरें नहीं।
ऑनलाइन बिजनेस यानि ई-कॉमर्स से रीटेलरों को किसी तरह का कोई खतरा है, इस भय को हमेशा के लिए दूर कर देना चाहिए। क्योंकि अमेरिका जैसे देशों में भी ऑनलाइन बिजनेस (रीटेलिंग में) मात्र 10-15 फीसदी है। वर्तमान समय में रीटेलिंग के क्षेत्र में ऑनलान बिजनेस आपके करियर को नई ऊंचाईयां दे सकता है। पर्यटन नगरी आगरा के प्रोडक्ट (जेनरेटर, मार्बल, जूतो पेठा, जरी का काम) को दुनिया में पहचान दिला सकता है। abf 2इसके लिए आगरा के व्यवसायियों को एक मंच पर आकर काम करना चाहिए।
आगरा युवा व्यवसायियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में एक हीरो है। सकारात्मकता के साथ अपनी खूबियों को पहचाने और अपनी अच्छाईयों व खूबियों के साथ खुद को सफलता के मार्ग पर बढ़ाएंगे निश्चत तौर पर सफलता मिलेगी। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता ने कहा कि जिन्दगी में बड़ा काम करना है तो परेशानियां लाजमी है। इसलिए सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ धैर्य भी बहुत जरूरी है। उन्होंने भी अपना उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह 160 स्टूडेंस से शुरू किया गया उनका इंस्टीट्यूट आज बीस हजार विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवा व्यवसायी ऐसा मौका कभी न छोड़े जहां उन्हें सफल व्यवसायियों को सुने का मौका मिले। एबीएफ इसके लिए एक बेहतर प्लेटफार्म है।
अतिथियों का स्वागत फाउन्डर मैम्बर राहुल जैन ने किया। संचालन फाउन्डर मैम्बर दीपक राघव ने किया। व धन्यवाद ज्ञापन फाउंडर मैम्बर तरुण अग्रवाल ने दिया। इस मौके पर फोरम के मैम्बर में मुख्य रूप से हेमन्त जैन, विभू बैनारा, रजत अस्थाना, प्रकाश महाजन, श्वेतांग गर्ग, दीपेन्द्र मोहन, राकेश थॉपर, अमित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंकित मांगलिक, कपिल मित्तल, मनीष बंसल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!