आगरालीक्स…आगरा कैंट से अहमदाबाद जाना होगा आसान. आगरा कैंट–असरवा विशेष ट्रेन एक महीने के लिए और बढ़ी.
ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट–असरवा विशेष ट्रेन, जिसका संचालन पूर्व में 23 नवंबर 2026 तक अधिसूचित था, अब 30 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01909 असरवा–आगरा कैंट विशेष ट्रेन, जिसका संचालन पूर्व में 24 नवंबर 2026 तक अधिसूचित था, अब 01 दिसंबर 2026 से 29 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इन विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित कोच संरचना के अनुसार एलडब्ल्यूआरआरएम-1, एलएसएलआरडी-1, एलडब्ल्यूएस-4, एलडब्ल्यूएससीएन-7, एलडब्ल्यूएसीएन-5, एलडब्ल्यूएसीसीडब्ल्यू-1 एवं एलडब्ल्यूएसीसीएनई-3 सहित कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, मांग एवं यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।