आगरालीक्स आगरा में पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के शक में फ्लाईओवर से कूदते समय महिला का राहगीर ने सूट पकड़ लिया, वह रेलिंग से लटक गई, जानें पूरा मामला।
एटा की रहने वाली 30 साल की महिला का छह साल का बेटा है, पति आगरा में नौकरी करता है। महिला को शक था कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। महिला बुधवार दोपहर में आगरा आ गई, अपने पति के आफिस पहुंच गई। यहां उसका पति से विवाद हो गया वह पति से जान देने की बात कहकर चली आई, पति ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
कार के आगे कूदी, राहगीर और पुलिस ने बताया
महिला रात आठ बजे आटो से वाटरवक्र्स फ्लाईओवर पर पहुंच गई। एक कार के आगे कूद गई, कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद वह फ्लाईओवर से कूदने लगी। नीचे बल्केश्वर चौकी प्रभारी निक्की पौनिया खड़े हुए थे उन्होंने शोर मचा दिया। फ्लाईओवर से कूदते समय वहां से निकल रहे राहगीर के हाथ में महिला का सूट आ गया वह रेलिंग से लटकी रह गई। चौकी इंचार्ज बाइक से फ्लाईओवर पर पहुंचे। उसे समझाने के प्रयास किए लेकिन वह बार बार जाने देने की कोशिश करने लगी। राहगीरों ने उसे एक घेरे में ले लिया और कमला नगर थाने पर ले आए।
बेटे के आने पर महिला ने पति को कर दिया माफ
महिला पुलिस कर्मियों ने काउंसलिंग की, रात 12 बजे उसका पति भी आ गया उसने माफी मांगी लेकिन महिला उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। परिजन आ गए, उसके छह साल के बेटे को भी बुला लिया गया इसके बाद महिला मान गई। पति से लिखित में लेने के बाद दोनों को भेज दिया गया।