आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी. 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान. जानें आने वाले दिनों मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में गलनभरी सर्दी बढ़ने लगी है. खासकर रात को और सुबह के समय गलनभरी सर्दी होने लगी है. हालांकि दिन में अभी धूप निकल रही है जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है. रात के तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से सर्दी बढ़ेगी. अधिकतम तापमान भी कम होने के आसार हैं.