आगरालीक्स…आगरा में 33 केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा. कल से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं व 12की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं. आगरा में 33 केंद्रों पर परीक्षा हुई. मंगलवार को 26 हजार से ज्यादा छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 15 हजार स्टूडेंट 10वीं के और 11 हजार विद्यार्थी 12वीं के थे. केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई और सख्त जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया. पहले दिन 12वीं के छात्रों का बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड इंग्लिश और शॉर्टहैंड हिन्दी का पेपर हआ. वहीं 10वीं के छात्रों का पहला एग्जाम मैथ का रहा. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार 18 फरवरी सेयूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं. आगरा में यह परीक्षाएं 154 केेंद्रों पर होगी. इनमें 121922 छात्र—छात्राएं परीक्षा देंगे. हाईस्कूल में जहां 32556 छात्र तथा 27815 छात्राएं सहित कुल 60371 परीक्षार्थी हैं तो वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 35415 छात्र तथा 26136 छात्राएं सहित कुल 61551 बच्चे परीक्षा देंगे. शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया. सूरसदन में आयोजित इस ब्रीफिंग में डीएम ने सख्त आदेश दिए कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन होनी चाहिए और सेंटर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो उसके जवाबदेह केंद्र व्यवस्थापक होंगे.