आगरालीक्स… आगरा में सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैश डिलिवरी करने वाली राइटर सेफगार्ड प्रा.लि. सेक्टर के मैनेजर से 13 .50 लाख की लूट की थी, पुलिस ने आरोपी को पकड लिया है।
17 अक्टूबर, 2016 को राइटर सेफगार्ड प्रा.लि. आवास विकास कॉलोनी, कम्पनी का कैश कलेक्शन करने वाला कर्मचारी राममूर्ति ओमेक्स मॉल से 13 लाख 76 हजार 863 रुपये लेकर चडीएफसी बैंक, संजय पैलेस जा रहा था। सफेद रंग की अपाचे पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक गिराकर नकदी लूट ली और भाग गए। लूट का मास्टर माइंड सेंट जोंस कॉलेज का बीकॉम का पूर्व छात्र है और ओमेक्स मॉल में भी उसने काम किया है।
एसपी सिटी सुशील कुमार घुलने बताया कि पुष्पेन्द्र ने वर्ष 2005 में सेण्ट जॉन्स कॉलेज से बीकॉम किया था। 2013 से 08 मई, 2016 तक एसआरएस ओमेक्स मॉल में ड्यूटी मैनेजर का कार्य किया था। ओमेक्स मॉल के मैनेजर राकेश कुमार से नहीं बनी थी। इस कारण नौकरी छोड़ दी थी। उसे पता था कि राममूर्ति ओमेक्स मॉल से भी कैश लेकर जाता है। आस-पास से भी इकट्ठा किया हुआ कैश उसके पास रहता है।
एक महीने पहले की प्लानिग
पुष्पेन्द्र ने घटना के एक महीना पहले से योजना बनायी, अपने मौसी के लडके रिंकू (मौसी का लड़का) को साथ लिया। रिंकू का साथी सरवेन्द्र उर्फ सर्वेश उर्फ बण्टी भी आया था। रिंकू व सरवेन्द्र के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। 17 अक्टूबर को रिंकू व सरवेन्द्र अपने एक अन्य साथी के साथ भगवान टॉकीज पर मिले। इसके बाद योजना के मुताबिक राममूर्ति से कैश से भरा बैग लूट लिया। रिंकू ने पुष्पेन्द्र का 1.50 लाख रुपये दिए। 30 हजार रुपये खर्च हो गए। इसी कारण उससे 1.20 लाख रुपये बरामद हुए।
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम
थानाध्यक्ष न्यू आगरा शैलेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक न्यू आगरा अतवीर सिंह, जितेन्द्र पाल राजौरिया, सतेन्द्र कुमार, प्रबलप्रताप सिंह, अरविन्द कुमार, राजीव प्रताप सिंह, यतेन्द्र सिंह ने बदमाशों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
Leave a comment