आगरालीक्स…(7 June 2021 Agra) आगरा में कोरोना से बीते 24 घंटे में दो और मौत. प्रशासन ने जारी किए आंकड़े. साप्ताहिक बंदी के कारण कम आए केस, लेकिन आज फिर से अनलॉक शुरू
साप्ताहिक बंदी में कम मिले केस..
आगरा में कोरोना के मामले शनिवार की तरह रविवार को भी राहत भरे रहे. शनिवार को जहां 18 नये कोरोना पॉजिटिव मिले तो वहीं रविवार को 14 नये मरीज मिले हैं. रविवार और शनिवार को दोनों दिन साप्ताहिक बंदी थी. बाजार बंद थे जिसके कारण भीड़ नहीं जुटी और कोरोना के केस कम आए लेकिन शनिवार से पहले चार दिन अनलॉक के थे. इन चार दिनों में बाजार खुले हुए थे, भीड़ भी थी. जिसके कारण अनलॉक के चार दिनों में 126 नये संक्रमित मिले थे. आज फिर से अनलॉक शुरू हो गया है. बाजार खुल गए हैं. ऐसे में भीड़ अधिक हुई तो कोरोना के केस अधिक आ सकते हैं. हालांकि दुकानदार और सभी व्यापारी कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रहे हैं.
बीते 24 घंटे में दो और मौत
प्रशासन द्वारा बीते 24 घंटे के अंदर का आंकड़ा जारी कर दिया गया है. सोमवार को कोरोना के दो और लोगों की कोरोना से मौत हो गई है तो वहीं 14 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. आगरा में अब तक कोरोना से 429 लोगों की मौत हो गई है. वहीं अब तक 25703 #Covid19 मरीजों में से 25028 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. पिछले 24 घन्टे में 7455 सैम्पल के सापेक्ष 14 नये मरीज चिन्हित हुये. पिछले 24 घन्टे में 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. वर्तमान में कुल 246 सक्रिय मरीजों का इलाज आगरा में चल रहा है.