आगरालीक्स.(.Agra News 7th June). आगरा में 30 करोड से बना अंबेडकर पुल दोबारा डैमेज हो गया है,10 महीने में पुल की दो बार मरम्मत हो चुकी है।
आगरा में 2010 में यमुना पर अंबेडकर पुल बनाया गया था, इस पुल से यमुना ब्रिज से बेलनगंज तक पहुंचते हैं, स्ट्रीच ब्रिज के बगल में 30 करोड की लागत से बसपा सरकार में अंबेडकर पुल बना था। अब यह पुल डैमेज हो गया है, पुल क्षतिग्रस्त होने से सरिया दिखाई दे रही हैं। तीन जगह से लिंटर के एक्सपेंशन ज्वाइंट खुल गए हैं, इससे सरिया दिखाई दे रहे हैं।
10 महीने में दो बार मरम्मत
अंबेडकर पुल का रखरखाव राज्य सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल की 10 महीने में दो बार मरम्मत हो चुकी है। इस पर 1. 57 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
15 हजार वाहन हर रोज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजमहल देखने आगरा आ रहे लोग इसी पुल से जाते हैं, इससे वाहनों का लोड भी अधिक है। हर रोज करीब 15 हजार वाहन पुल से गुजरते हैं। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक विक्रम सिंह का मीडिया से कहना है कि पुल पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं, इसके बाद भी भारी वाहन निकलते हैं। इससे पुल में टूट फूट हो रही है।