आगरालीक्स …आगरा में एक भी नया कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है, कोरोना संक्रमितों की संख्या 335 है, कोरोना पॉजिटिव आठ की रिपोर्ट निगेटिव है।
आगरा में कोरोना के लगातार केस बढ रहे हैं, सुबह आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद कोई नया केस नहीं है। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव में से आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है, इनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद छुटटी कर दी जाएगी। अभी तक 30 मरीज ठीक हो चुके हैं और छह की मौत हुई है।
सुबह आठ नए मरीज
आगरा में सब्जी विक्रेताओं में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, हरीपर्वत क्षेत्र के दो सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। अब सुल्तानगंज की पुलिया के रहने वाले सब्जी विक्रेता में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह आस पास की कॉलोनी में सब्जी बेचता था और सिकंदरा सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रहा था।
प्रोविजनल स्टोर के संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव ,
विजय नगर कॉलोनी क्षेत्र में प्रोविजनल स्टोर संचालक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसने जिला अस्पताल में सैंपल दिए थे, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भर्ती किया गया है। निवासी युवक और उसकी पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। आगरा के यमुना ब्रिज क्षेत्र में खेती का काम करने वाले मरीज को सर्दी जुकाम और बुखार आ रहा था, इनमें भी कोरोना पॉजिटिव है।
डायलिसिस मरीज के संपर्क में आने से महिला कर्मचारी पॉजिटिव
25 साल की एटा निवासी महिला डायलिसिस मरीज के संपर्क में आई थी, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह एक डायलिसिस सेंटर पर काम करती है, इस सेंटर पर कोरोना संक्रमित मरीज की डायलिसिस हो चुकी है। कौशलपुर बाईपास के 27 साल के युवक गरीब नगर मस्ता की बगीची के 25 साल के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।