आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में युवती के साथ युवकों ने किया गंदा काम, आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल. पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट
आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ गांव के युवकों ने खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें युवती आपत्तिजनक हालत में है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पीड़िता की तस्दीक की. युवती के आरोपों के बाद पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट किया है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.पीड़ित युवती ने बताया कि गांव के एक परिचित युवक ने उसे मिलने के लिए खेत पर बुलाया था. यहां युवक व उसके साथ दुष्कर्म किया. एक युवक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में युवती आपत्तिजनक हालत में रोते हुए नजर आ रही थी. वह युवकों से छोड़े जाने की गुहार लगा रही थी. वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को अरेसट कर लिया है.