Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Cylinder caught fire while starting gas geyser, three scorched…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Cylinder caught fire while starting gas geyser, three scorched…#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा में गैस गीजर चालू करते समय बड़ा हादसा. सिलेंडर में लगी आाग से पति-पत्नी और सात साल का लड़का बुरी तरह से झुलसा. पति की हालत गंभीर…

आगरा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. थाना ताजगंज क्षेत्र के कहरई मोड स्थित ब्रहृमपुरी कॉलोनी में रविवार सुबह एक घर में गैस गीजर चालू करते समय सिलिंडर में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आकर पति-पत्नी और उनका सात साल का पोता बुरी तरह से झुलस गया. घटना में पति की हालत गंभीर है. गैस लीक होने के चलते यह हादसा हुआ.

ये है पूरा मामला
कहरई मोड़ स्थित ब्रहृमपुरी कॉलोनी में रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी 65 वर्षीय अशोक अग्रवाल रहते हैं. अशोक अग्रवाल रविवार सुबह बाथरूम में नहाने गए थे. जैसे ही उन्होंने गैस गीजर चालू किया तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई. बाथरूम का दरवाजा बंद होने से अशोक अग्रवाल आग की चपेट में आ गए. उनकी चीख सुनकर पत्नी लता अग्रवाल और सात साल का पोता श्याम भी बाथरूम की तरफ दौड़े. उन्होंने आग से अशोक अग्रवाल को बचाने की कोशिश की लेकिन वो मां’बेटे भी आग से झुलस गए. चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग भी आ गए और उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया. आग से अशोक अग्रवाल 60 प्रतिशत तक झुलस गए हैं जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर है. वहीं पत्नी लता अग्रवाल चेहरे पर थोड़ी झुलसी है जबकि पोता श्याम के हाथ-पैर झुलस गए हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!