आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला, गर्ल फ्रेंड चीखती हुई कमरे से बाहर निकली। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra )
डोनिमडागु के रहने वाले 37 साल के सुब्रमणियम अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने के लिए बुधवार को आए थे, सुब्रहमणिमय अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ होटल ताज पैलेस में ठहरे हुए थे। बुधवार शाम को सुब्रहमणियम गर्ल फ्रेंड के साथ घूमने गए, कुछ देर बाद लौट आए, कमरे में सुब्रहमणियम और उनकी गर्ल फ्रेंड चले गए।
गर्ल फ्रेंड की चीख सुनकर पहुंचे होटल के कर्मचारी
बुधवार रात को अचानक से कमरे से चीख सुनकर होटल के कर्मचारी पहुंचे, कमरे में सुब्रहणियम का शव फंदे से लटका हुआ था, होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही सुब्रहमणियम की गर्ल फ्रेंड से पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
गर्ल फ्रेंड बोली, कमरे में नहीं थी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में गर्ल फ्रेंड ने पुलिस को बताया कि जब सुब्रहमणियम ने फांसी का फंदा लगाया उस समय वह कमरे में नहीं थी।