मथुरालीक्स…लव मैरिज का खूनी अंत. पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को कर लिया शूट. कॉलोनी में मच गई अफरातफरी..इस वजह से उजड़ी खुशियां
मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में एक पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को शूट कर लिया. दोनों की मौके पर ही मौत् हो गई. घटना से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है. दोनों ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है.8 दिन पहले ही आई थी पोखन मथुरा
मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली युवती पोखन ने झांसी के रहने वाल युवक मिथुन के साथ पांच साल पहले लव मैरिज की थी. शादी के बाद से ही दोनों में विवाद हो गया और अलग—अलग रहने लगे. पोखन इसके बाद गोंडा में स्पा सेंटर में काम करने लगी थी. वहीं मिथुन झांसी में ही काम करता था. 8 दिन पहले पोखन अपनी सहेली रागिनी के यहां मथुरा आई थी. रागिनी गोवर्धन रोड स्थित सूर्यलोक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है और पार्लर में काम करती है. पोखन ने भी यहां आकर यही काम करना शुरू कर दिया.
पोखन के मथुरा में होने की जानकारी किसी तरह मिथुन को हो गई तो मिथुन उसकी तलाश में यहां आ गया. गुरुवार को ब्यूटीपार्लर से लौटते समय पोखन व रागिनी का पीछा करते हुए मिथुन उनके घर पहुंच गया. यहां पति पत्नी के बीच विवाद हो गया. रागिनी ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने. इसके बाद रागिनी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई
पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट
रात लगभग 9 बजे मिथुन ने अचानक तमंचा निकाला और पत्नी के सिर में गोली मार दी. इसके बाद खुद ने भी कनपटी पर गोली मार कर जान दे दी. आवाज सुनकर मकाल मालिक खेमचंद और रागिनी बाहर निकल आए. घटना से कॉलोनी में भी अफरातफरी मच गई. मकान मालिक की सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना आपसी विवाद में हुई है. दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम् के लिए भेज दिया गया है. पास में ही तमंचा पड़ा मिला है जिसके भीतर एक खोखा था और एक खोखा पास में ही पड़ा था. पूरे मामले की जांच की जा रही है.