आगरालीक्स…यूपी के एक्सपोर्ट में आगरा का जलवा. प्रदेश से पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक शहर. आगरा से जूते, हैंडीक्राफ्ट, कालीन भेजे जा रहे अमेरिका, यूके, जर्मनी और यूएई. पहली बार दो लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का निर्यात..देश में पांचवां स्थान
उत्तर प्रदेश से निर्यात तेजी से बढ़ रहा है. राज्य का कुल निर्यात इतिहास में पहली बार दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. वित्तीय वर्ष 2025—26 में यूपी ने कुल 2,01,241 करोड़ का बिजनेस विदेशों में किया है. इस कामयाबी के साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है. पूरे भारत में होने वाले कुल निर्यात में अकेले यूपी की हिस्सेदारी 5.2 प्रतिशत है.प्रदेश में पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक आगरा
उत्तर प्रदेश की इस ऐतिहासिक कामयाबी में आगरा ने भी अपनी धाक जमाई है. आगरा के चमड़ा उत्पादों, फुटवियर, हैंडीक्राफ्ट, कालीन, मार्बल के दम पर राज्य के टॉप 5 सबसे बड़े निर्यातक जिलों में शामिल रहा है. आगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8,907 करोड़ का एक्सपोर्ट दर्ज किया है.
गौतमबुद्धनगर — 97,603 करोड़
गाजियाबाद — 18,728 करोड़
कानपुर नगर — 10,823 करोड़
मुरादाबाद — 10,639 करोड़
आगरा — 8,907 करोड़
अलीगढ़ — 8,253 करोड़
भदोही — 6,162 करोड़
उन्नाव — 5,569 करोड़
संभल — 3,521 करोड़
अमरोहा — 2,825 करोड़
देश के टॉप 5 निर्यातक राज्य
गुजरात — 9,76,783 करोड़
महाराष्ट्र — 6,19,845 करोड़
तमिलनाडु — 5,24,382 करोड़
कर्नाटक — 3,03,642 करोड़
उत्तर प्रदेश — 2,01,241 करोड़