आगरालीक्स सीबीएसई 10 वीं के नतीजे घोषित
सीबीएसई की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थी। बुधवार दोपहर में सीबीएसई ने 10 वीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया। छात्र अपने रोल नंबर से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आगरा में 15 हजार छात्र हुए थे शामिल
सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा आगरा के 33 केंद्रों पर हुई थी, सीबीएसई 10 वीं आगरा के 15 हजार छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल अपने टॉपर छात्रों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। छात्र भी स्कूल में रिजल्ट देखने के लिए पहुंचने लगे हैं। हालांकि, आनलाइन भी रिजल्ट देख सकते हैं।