आगरालीकस…आगरा में ब्रश एवं क्लीनिंग प्रोडक्ट्स से जुड़े कारोबारियों को निवेश और योजनाओं के बारे में दी जानकारियां. आर्थिक सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस के लिए किया जागरूक
आगरा के होटल होलीडे इन में Deemit Fundsmart Private Limited द्वारा ब्रश एवं क्लीनिंग प्रोडक्ट्स एसोसिएशन (BCPA) के सदस्यों के लिए एक विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BCPA के अध्यक्ष अमित कुमार मोरयानी, सचिव नितिन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बसु अग्रवाल सहित एसोसिएशन के लगभग 100 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। Deemit Fundsmart Private Limited के Co-Founders मिथुन गर्ग एवं दीपक दयालानी ने उपस्थित सदस्यों को म्यूचुअल फंड, SIP, टर्म इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस एवं वित्तीय योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नियमित एवं अनुशासित निवेश के माध्यम से व्यक्ति अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है तथा उचित बीमा कवरेज परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वित्तीय विषयों पर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। उपस्थित सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।