आगरालीक्स…आगरा में चार्जिंग प्वाइंट पर लगी आग. 24 ई रिक्शा जल गए. धमाके से इलाके में भी मच गई दहशत
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां चार्जिंग प्वाइंटर पर सुबह आग लग गई. तेज धमाके के साथ आग की लपटें विकराल हो गईं. इसमें 24 ई रिक्शा जलकर राख होने की खबर है. मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया. एक युवक भी झुलसा है.खाली प्लाट में बना रखा है चार्जिंग प्वाइंट
जयपुर हाउस में धनीराम रहते हैं. इन्होंने न्यू आगरा के कृष्णा बाग नगला हवेली दयालबाग में एक खाली प्लॉट किराये पर ले रखा है और दो साल से इनमें यहां पर ई रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट बना रखा है. गुरुवार सुबह यहां पर धर्मवीर निवासी फरह, अनार सिंह निवासी एटा और पप्पू निवासी खंदारी व रमाशंकर निवासी सदर सो रहे थे. तभी अचानक यहां आग लग गई और आग लगने के बाद धमाके होने लगे.
आसपास मच गई अफरातफरी
इससे पहले कि सो रहे लोग कुछ समझ पाते, आग विकराल होने लगी और सभी लोग बाहर निकलकर भागने लगे जिसमें रमाशंकर झुलस गए. आग की चपेट में आगर करीब 24 ई रिक्शा जलकर राख हो गए. आग से आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है.