आगरालीक्स…आगरा के होटल में जीजा ने अपने साले को महिला के साथ पकड़ा. हंगामा होने पर होटल की चौथी मंजिल पर चढ़ गई युवती. बुलानी पड़ी पुलिस। वीडियो हुआ वायरल
आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के एक होटल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इरादतनगर क्षेत्र एक होटल में अपने साले को एक महिला के साथ देखकर उसका जीजा पहुंच गया, उसने शादीशुदा साले को महिला के साथ होटल में जाने पर रोका इसे लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले होटल के अंदर और उसके बाद बाहर सड़क पर जमकर मारपीट हुई। हंगामा होने लगा।महिला चौथी मंजिल पर छिप गई, पुलिस ने नीचे उतारा
हंगामा देख महिला होटल की चौथी मंजिल पर चली गई, चौथी मंजिल पर रखी टंकी के पीछे छिप गई। जीजा ने पुलिस को सूचना दे दी, साला वहां से चला गया। पुलिस के आने के बाद कमरों की चेकिंग की गई लेकिन युवती नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए, सीसीटीवी में महिला चौथी मंजिल पर जाती दिखाई दी। पुलिस कर्मी चौथी मंजिल पर पहुंच गए, वहां एक कमरा बना हुआ था और सीढ़ी लगी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को चौथी मंजिल से नीचे उतारा और उसे होटल से जाने दिया।
जीजा का आरोप है कि उसके साले की शादी पांच साल पहले हुई थी, बच्चे भी हैं। साले के एक विधवा महिला से संबंध है, महिला उससे उम्र में बढ़ी है। युवती के चलते उसके परिवार में भी कलह होती है लेकिन साला नहीं मान रहा है। वह महिला के साथ आए दिन होटल में पहुच जाता है। हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।