आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को कॅरियर संभावनाओं और स्किल डेवलेपमेंट को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया.
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान, खंदारी में मिशन शक्ति फेज–5 (लेवल–2) के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्र कल्याण अधिष्ठाताएवं मिशन शक्ति फेज–5 (लेवल–2) के नोडल अधिकारी प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा इसके साथ आहार एवं पोषण विभागाध्यक्ष, मिशन शक्ति फेज–5 (लेवल–2) के नोडल अधिकारी प्रो. अर्चना सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अनिल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा, कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ. प्रिया यादव ने पूरे आयोजन का प्रभावी संचालन एवं समन्वयन किया। जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती पूजा सक्सेना का सहयोग भी सराहनीय रहा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ऋचा वर्मा, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग, दयालबाग शैक्षिक संस्थान, आगरा रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान में गृह विज्ञान की पाँचों प्रमुख शाखाओं, फूड एंड न्यूट्रिशन, ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज,प्रसार शिक्षा एवं संचार फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट तथा वस्त्र एवं परिधान डिज़ाइनिंग, का अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से विस्तृत वर्णन किया। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं तथा स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला तथा बताया कि गृह विज्ञान के पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में प्रो. अर्चना सिंह द्वारा विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया तथा गृह विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के प्राचार्य श्री सौरभ निषाद की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रेरित किया तथा उनके मार्गदर्शन से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के कक्षा 12 के विद्यार्थियों के साथ-साथ गृह विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का लाभ उठाया। कार्यक्रम में , डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. संगमित्रा गौतम, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. कविता सिंह, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. नेहा अग्रवाल एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।