Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: ISKCON preacher Amogh Lila Prabhu explained the positive and negative aspects of AI and social media to the youth in Agra
टॉप न्यूज़

Agra Live News: ISKCON preacher Amogh Lila Prabhu explained the positive and negative aspects of AI and social media to the youth in Agra

227

आगरालीक्स…वीडियो देखें…मैदान—पार्क खाली पड़े हैं, युवा मोबाइल पर क्रिकेट—फुटबॉल खेल रहे हैं. आगरा में इस्कॉन के उपदेशक अमोघ लीला प्रभु ने बताया कैसे ड्रग्स से ज्यादा घातक है सोशल मीडिया का नशा, एआई खत्म कर रहा स्किल.

युवाओं के लिए ड्रग्स से ज्यादा घातक बन गया है सोशल मीडिया का नशा और एआई पर बढ़ती निर्भरता। सोशल मीडिया युवाओं को नपुंसक बनाने से लेकर आलसी, भावनामुक्त बना रहा है। अपनी अलग वर्च्युल दुनिया बना ली है युवाओं ने, जहां सम्बंधों में सिर्फ दिखावा और छलावा है, वास्तिवकता और भावनात्मक लगाव नहीं। हालाकि इन तकनीकों के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं, परन्तु हम नकारात्मक पहलुओं की ओर ज्यादा आकर्षिक हैं। आज मैदान और पार्क खाली पड़े हैं और सोशल मीडिया पर लोग क्रिकेट और फुटबॉल खेल रहे हैं। सूरसदन में इस्कॉन द्वारा एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स विषय पर आयोजित यूथ फैस्ट आरम्भ में फैकल्टी ऑफ आईआईएम व इस्कॉन के उपदेशक अमोघ लीला प्रभु ने तकनीकि और सोशल मीडिया के सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर कुछ अनोखे अंदाज में चर्चा की। हंसते गाते और युवाओं की भाषा में उन्हें ऐसे समझाया कि हर कोई खिलखिलाते हुए उनसे न सिर्फ उनसे सहमत बल्कि सीख पर चलने के लिए तैयार किया।

कहा कि युवाओं की तकनीक पर इतनी निर्भरता बढ़ गई है कि बीटेक पास विद्यार्थी कोडिंग करना नहीं जानता। क्योंकि पढ़ाई के समय में युवा 3-5 घंटे सोशल मीडिया व फिल्मे देखने में समय बर्बाद कर रहे हैं। यही वजह है कि 43 प्रतिशत युवा अनइम्प्लॉयएबिल है (नौकरी के योग्य ही नहीं)। सोशल स्किल और बुद्धमता को कमजोर रहा है सोशल मीडिया। छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल के बिना खाना नहीं खाते। भारत में 89 प्रतिषत लोग प्रतिबंधित कन्टेंट देखते हैं। कहा कि जीवन में कुछ करना है कि मोबाइल को पढ़ाई के समय साइलेंट कर छत पर डाल दो। उन्होंने एआई के कारण घट रहे नौकरी के विकल्पों का समाधान बताते हुए कहा कि ह्यूमन इनवॉलव्मेंट वाली चीजों से जुड़िए। वर्च्युअल दुनियां की जगह वास्तविकता में रहें और आवस्यकतानुसार निश्चित समय के लिए सोशल मिडिया का उपयोग करें। अतिथियों का स्वागत करते हुए इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने एसआई के नकारात्मक प्रभावों के बारे में युवा वर्ग को बताया। संचालन अतिदि गौरांगी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने प्रभुपाद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

श्रीराधा रमण हरि बोल… संकीर्तन पर खूब झूमें श्रद्धालु
आगरा। मृदंग और मंजीरे की दुन पर हरे राम हरे कृष्णा…, श्रीराधा रमण हरि बोल… संकीर्तन पर हर भक्त झूमता और कीर्तन की भक्ति में सरोबर नजर आया। हर तरफ राधा कृष्ण की श्रद्धा से भरी भक्तिमय ध्वनि गुजायमान थी। कुछ विद्यार्थी खड़े होकर नडत्य करते दिखे तो कुछ दोनों हाथ ऊपर कर कीर्तन से भक्तिमय सुर से सुर मिलाते नजर आए। युवाओं की आवाज में भक्ति की ताकत और श्रद्धा का ऐसा जोश ता कि माइक की आवश्यकता ही नहीं थी।

दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति से खचाखच भरा सूरसदन
लगभग दो हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति से सूरसदन प्रेक्षागृह खचाखच भरा था। जिसे जहां जगह मिली वहीं बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से अमोघ लीला प्रभु को सुनने के लिए बैठ गया। कुछ सीढ़ियों पर कुछ भक्त जमीन पर बैठकर तो कुछ खड़े होकर ही प्रवचन सुनते रहे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यार्थियों ने अपने जिज्ञासा भरे प्रस्न भी किए। लविका वर्मा ने अपने हाथ से बनाए जगन्नाथ जी भी अमोघ लीला प्रभु को भेंट किए। सबी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, अम्बेडकर विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, संजीव बंसल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश बंसल, राजेश उपाध्याय, डॉ. रंजना बंसल, सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, बीडी शुक्ला, डॉ. अंकुर गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ....

टॉप न्यूज़

Agra News: Jaya Kishori described the incarnations of Narayana on the second day Bhagwat Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…संगत शकुनी जैसी खराब हो तो श्रीकृष्ण भी नहीं भाते. आगरा में...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

टॉप न्यूज़

Delhi Gate, Agra: Babu Gulabrai Marg has been closed off from the intersection…#garanews

आगरालीक्स…दिल्ली गेट पर रास्ता हुआ बंद. बीच चौराहे पर शुरू हुई खुदाई....

error: Content is protected !!