Sunday , 8 February 2026
Home ​क्राइम Agra News: Temple priest murdered in Pinahat, Agra…#agranews
​क्राइम

Agra News: Temple priest murdered in Pinahat, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पिनाहट में मंदिर के पुजारी की हत्या. कमरे में खून से सनी मिली लाश.

आगरा के पिनाहट में 20 सालों से मंदिर की सेवा कर रहे एक पुजारी की हत्या कर दी गई है. रविवार दोपहर को उनकी लाश कमरे में खून से सनी मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी के घाव थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.

थाना पिनाहट के गांव विप्रावली के नीचे चंबल के बीहड़ के बीचोंबीच में चौमुखा देवी मंदिर बना हुआ है. मंदिर रोहाई आश्रम के पास है. मंदिर में 65 साल के पातीराम निवासी मुहल्ला रघुनाथपुरा पुजारी थे और 20 सालों से माता की पूजा अर्चना किया करते थे. पातीराम मंदिर में ही रहा करते थे. रविवार दोपहर करीब दो बजे एक भक्त ने इनके कमरे का दरवाजा खोला तो पुजारी बिस्तर पर रजाई में लेटे थे. आवाज देने पर भी नहीं उठे तो पास जाकर रजाई उठाकर देखा तो पुजारी मृत अवस्था में थे. उनके सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी के घाव थे. पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

​क्राइम

Agra News: Allegation of gang rape of 14 year old girl in Agra. Two arrests…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप. दो अरेस्ट....

agraleaksटॉप न्यूज़यूपी न्यूज​क्राइम

Agra police caught a vicious robber in an encounter, his accomplice was also arrested, jewelry worth Rs 10 lakh recovered

आगरालीक्स…आगरा में पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी के साथ...

​क्राइम

Crime News: Police made sensational revelation of murder, two including woman arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले युवक की मथुरा के बलदेव में मिली थी...

आगरा​क्राइम

Agra News: Maid accused of giving slow poison, case registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अधिकारी की पत्नी ने कहा—नौकरानी खाने में देती है धीमा...

error: Content is protected !!