Monday , 26 October 2026
Home देश दुनिया Agra Live News: Registration for the Amarnath Yatra begins on April 15, know the complete process here…#agranews
देश दुनिया

Agra Live News: Registration for the Amarnath Yatra begins on April 15, know the complete process here…#agranews

290

आगरालीक्स…अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से हो रहे शुरू. पहले आओ पहले पाओं के आधार पर होंगे रजिस्ट्रेशन. जानें पूरी प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने इसकी सूचना जारी कर दी है. पंजीकरण देशभर के निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से होगा. यात्रा परमिट पहले आओ—पहले पाओं के आधार पर होगा. श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि ​जल्द यात्रता की तारीख भी घोषित की जाएगी. देशभर की 554 बैंक शाखाओं में इसका रजिस्ट्रेशन होगा.

इनको नहींं होगा पंजीकरण
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का पंजीकरण नहीं होगा. इसी तरह छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. पंजीकरण के दौरान बैंक शाखा को प्रतिदिन, प्रति मार्ग एक निश्चित कोटा आवंटित किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष यात्रा परमिट आधार आधारित बायोमीट्रिक ई—केवाईसी प्रमाणीकरण के बाद सिस्टम से एनआईसी पोर्टल पर जारी किया जाएगा. यदि प्रमाणीकरण में तकनीकी खराबी आती है तो बैंक शाखा मैनुअल फोटो और डेटा प्रविष्टि के माध्यम से पंजीकरण कर सकेगी.

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जानकारियां
रजिस्ट्रेशन के लिए वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जमा करना होगा. यह आठ अप्रैल या उसके बाद अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल संस्थान की ओर से जारी किया जाएगा. पंजीकरण शुल्क प्रति यात्रा परमिट 150 रुपये निर्धाथ्रत किया गया है.
बैंक शाखओं में पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान हेल्प् डेस्क स्थापित किए जाएंगे. शाखाओं के कर्मचारियों को यात्रियों के ​अग्रिम पंजीकरण के हर पहलू में प्रशिक्षित किया जाएगा.
यात्रा के दौरान सही मोबाइल और आधार नंबर का उपयेाग करें. सभी दस्तावेज समय पर जमा कराएं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

देश दुनिया

Big news: Strong earthquake tremors in Tibet, near the Indian border

आगरालीक्स…बड़ी खबर, भारत से सटे तिब्बत में भूकंप के तेज झटके. 7.0...

देश दुनिया

Breaking: Stampede-like situation in Kolkata after a portion of a Durga Puja pandal collapses

आगरालीक्स…ब्रेकिंग, कोलकाता में दुर्गा पंडाल का हिस्सा गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति....

देश दुनिया

Order issued to suspend internet services for 24 hours in several areas of Delhi

नई दिल्लीलीक्स...दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद...

error: Content is protected !!