आगरालीक्स…आगरा से हाथरस जाने वाले आटो, कार व भारी वाहन टेढ़ी बगिया होकर नहीं जा पाएंगे. 15 अप्रैल शाम तक रहेगा रूट डायवर्ट…
भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर आगरा महानगर में टेड़ी बगिया आगरा पर "डा. भीमराव अम्बेडकर विशाल मेला" के 13 अप्रैल की सुबह से 15 अप्रैल को शाम मेला समाप्ति तक रूट डायवर्जन किया गया है. ये है रूट डायवर्जन1- जनपद हाथरस / अलीगढ की ओर से आगरा आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन एवं तीन पहिया / चार पहिया वाहन खन्दौली कट से यमुना एक्सप्रेस वे होकर छलेसर कट से एन.एच.-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
2- जलेसर (एटा) की ओर से आगरा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन एवं तीन पहिया, चार पहिया वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होकर एन0एच0-19 से अपने गंतव्य को जायेंगे।
3- रामबाग चौराहा से टेड़ी बगिया । अलीगढ एवं जलेसर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन एवं तीन पहिया । चार पहिया वाहन रामबाग चौराहा से एन.एच. 19 होकर कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
4- शाहदरा चुंगी से टेड़ी बगिया चौराहा होकर अलीगढ एवं जलेसर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों एवं तीन पहिया / चार पहिया वाहन शाहदरा चुंगी से एन. एच.-19 होकर एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा एवं खंदौली होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
5- यमुना एक्सप्रेस-वे खन्दौली कट से आगरा की ओर किसी भी भारी वाहन एवं तीन पहिया / चार पहिया वाहन को नहीं आने दिया जायेगा।