आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने अनएकेडमी से मिले मार्गदर्शन और सेल्फ स्टडी को दिया सफलता का श्रेय. जानिए क्या बनना चाहती है स्तुति
आगरा की मेधावी छात्रा स्तुति प्रभा ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। स्तुति ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित सेल्फ स्टडी और अनएकेडमी से मिले मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि सही दिशा में की गई मेहनत, निरंतर अभ्यास और समय का प्रभावी प्रबंधन उनकी तैयारी की सफलता के मुख्य आधार रहे।
उन्होंने कहा, “अनएकेडमी पर कॉन्सेप्ट क्लियरिंग सेशन्स और नियमित प्रैक्टिस ने मेरी तैयारी को काफी मजबूत बनाया। मैंने सोशल मीडिया और अन्य डिस्ट्रैक्शन्स से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखा।” अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए स्तुति ने बताया कि उन्होंने रोजाना तय समय पर पढ़ाई की, नियमित रूप से रिवीजन किया और मॉक टेस्ट्स के माध्यम से अपनी तैयारी का मूल्यांकन करती रहीं।
स्तुति के माता-पिता और शिक्षकों ने भी उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्तुति शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए स्तुति ने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। स्तुति की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और समर्पित प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।