आगरालीक्स…आगरा में आज का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस. दोपहर में इतनी तेज गर्मी में जाम से जूझते हुए घर पहुंच रहे स्कूली बच्चे. आज या कल में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
आगरा में गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें झुलसाने लगती हैं. 10 बजे के बाद से ही धूप में इतनी गर्मी होती है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो जा रहा है. दोपहर में तापमान और अधिक हो जाता है. दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूलों की छुट्टियां हो रही हैं और यह वह समय है जब गर्मी पूरे चरम पर होती है. ऐसे में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे न सिर्फ भीषण गर्मी को सहन करके आते हैं बल्कि शहर में लग रहे जाम से भी जूझते हुए पहुंचते हैं. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी ने आज या कल में ही आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने के आसार जताए हैं.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/04/26) 41.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/04/26) 21.1
Departure from Normal(oC) -1.6