आगरालीक्स…आगरा में आज और कल भी आंधी के साथ बारिश के आसार. रात को 18 एमएम पड़ी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत लेकिन उमस बढ़ी. जानें तापमान सहित पूरी मौसम की जानकारी
आगरा में गुरुवार —शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम को बदल कर रख दिया. रात को 12 बजे के बाद से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गई थीं और रात दो बजे आंधी के साथ बारिश होना शुरू हो गई. सुबह करीब साढ़े चार बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा. शुक्रवार सुबह भी बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा जिसके कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली. हालांकि दोपहर में निकली धूप ने उमस को बढ़ा दिया है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रात और कल शनिवार को भी आंधी—ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 12/06/26) 33.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/06/26) 23.8
Departure from Normal(oC) -5.5