Wednesday , 23 September 2026
Home हेल्थ Agra Local News: Agra’s Shantived Hospital will offer free operations using the da Vinci robot next year..#agranews
हेल्थ

Agra Local News: Agra’s Shantived Hospital will offer free operations using the da Vinci robot next year..#agranews

370

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद अस्पताल में अगले साल द विंची रोबोट से होंगे फ्री आपरेशन. 117 मरीजों की फ्री सर्जरी, 30 साल में 3500 मरीजों के आपरेशन

आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में 30वें निशुल्क पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स से संबंधित 117 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए हैं. लायंस क्लब आगरा विशाल सफायर, डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा द्वारा मिलकर संचालित किए जा रहे इस सेवा के प्रकल्प के तहत 30 सालों में 3500 मरीजों के निशुल्क आपरेशन किए गए हैं.

लांच की गई द विंची रोबोट तकनीक
इस अवसर पर यथार्थ शांतिवेद द्वारा आगरावासियों को आगरा में ही अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा प्रदान करने के लिए यूएसएफडीए से अप्रूव्ड पहले द विंची रोबोट की लॉन्चिंग भी की गई. अब अगले वर्ष के निशुल्क आपरेशन शिविर में निर्धन मरीज भी इसकी सेवाओं से लाभान्वित होंगे.

जारी रहेगा सेवा का यह प्रकल्प
सोमवार को सिकंदरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि चिकित्सा सेवा और मानवीय संवेदना का यह अनूठा प्रकल्प निरंतर इसी तरह जारी रहेगा. कैंप चेयरपर्सन सीए राकेश अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा कर्म और धर्म है। मानव सेवा से सच्चा सुख मिलता है. डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने कहा कि चिकित्सा एक पेशा ही नहीं, मानव सेवा भी है. यह सेवा ही मेरे पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है. इससे पूर्व, समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने स्व. डॉ. अजय प्रकाश जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करने के बाद उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि निर्धन और जरूरतमंदों के निशुल्क ऑपरेशन की चिकित्सा सेवा का प्रकल्प निसंदेह बहुत ही सराहनीय है. यह पुण्य का काम है. विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने भी इस सेवा प्रकल्प की सराहना की.

ये रहे उपस्थित
समारोह में निशुल्क ऑपरेशन करने वाले डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ. स्वाति प्रकाश, डॉ. अभिनव प्रकाश, डॉ. अंबर रिजवी और डॉ. राघव गुप्ता के साथ-साथ एनेस्थीसिया की सेवा प्रदान करने वाले डॉ. बीवी बंसल, डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल, डॉ. हिमांशु कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुरभि तलवार और डॉ. तन्वी भारद्वाज का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया गया. डॉ. अरुणा प्रकाश, प्रमोद अग्रवाल, अजय मनचंदा, अजय बंसल, सुनील मित्तल, पूरन डाबर, गोपाल गुप्ता, नंदकुमार बंसल, विजय भार्गव, डॉ अमित श्रीवास्तव और डॉ. अनूप दीक्षित भी इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समारोह का संचालन कैंप चेयरपर्सन सीए राकेश अग्रवाल ने किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: A workshop organized under the joint auspices of the IIHP Agra Unit and Homeopathy Development Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुटे 200 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञ. कहा—स्वास्थ बजट का...

हेल्थ

Agra News: A coin that had been lodged in the food pipe of a 4-year-old child for five days was safely removed via endoscopy at S.N. Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 4 साल के मासूम ने निगल लिया 5 रुपये का...

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

error: Content is protected !!