आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुई महिला की सफल प्लास्टिक सर्जरी. जलने के बाद चेहरे और गर्दन की त्वचा सिकुड़ गई थी..खाना—पीना भी हो रहा था मुश्किल….डॉ. पुनीत भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ सफल ऑपरेशन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शल्य क्षमता, अनुभव और टीमवर्क का परिचय देते हुए जलने की वजह से हुए गंभीर पोस्ट-बर्न कॉन्ट्रैक्चर से पीड़ित 45 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया। मरीज लंबे समय से इस गंभीर समस्या से जूझ रही थी। जलने के बाद गर्दन और चेहरे की त्वचा अत्यधिक सिकुड़ जाने के कारण वह खाना-पीना नहीं कर पा रही थी, मुंह से लगातार अनियंत्रित लार गिरती रहती थी, गर्दन सीधी नहीं कर पाती थी, जिससे दैनिक जीवन के सामान्य कार्य भी बाधित हो चुके थे। इस शारीरिक विकृति के कारण मरीज का सामाजिक आत्मविश्वास भी बुरी तरह प्रभावित हो गया था।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. पुनीत भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ सफल ऑपरेशन
यह अत्यंत जटिल एवं तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन एसएन मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जन डॉ. पुनीत भारद्वाज (MCh),के नेतृत्व वाली टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। सर्जरी टीम में डॉ. ऋषभ, डॉ. वीनेश एवं डॉ. सुलभ रहे। सर्जरी के दौरान पहले कॉन्ट्रैक्चर रिलीज की गई, जिसके बाद PTSG (Partial Thickness Skin Graft) द्वारा गर्दन एवं निचले चेहरे का पुनर्निर्माण किया गया। यह सर्जरी कार्यात्मक और सौंदर्य—दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण थी।
एनेस्थीसिया टीम का रहा अमूल्य योगदान
इस जटिल केस में एयरवे मैनेजमेंट एवं पेन-रहित सर्जरी सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे एनेस्थीसिया टीम ने कुशलता से संभाला।
एनेस्थीसिया टीम में:
डॉ. राजीव पुरी (Associate Professor)
डॉ. कौस्तुभ सिंह (Assistant Professor)
डॉ. नीतू पाल (SR)
डॉ. सृष्टि (SR)
डॉ. सर्वेश
डॉ. रजत
डॉ. कीर्ति
मरीज इससे पहले कई निजी अस्पतालों के चक्कर काट चुकी थी, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं थी कि वह महंगे इलाज का खर्च वहन कर सके। ऐसे में एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में निःशुल्क एवं उच्चस्तरीय उपचार मिलना उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा।
प्रशासन ने की सराहना-
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता जी एवं सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश गुप्ता ने पूरी प्लास्टिक सर्जरी एवं एनेस्थीसिया टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं उत्साह वर्धन किया।
प्राचार्य एवं डीन डॉ प्रशांत गुप्ता जी ने कहा कि:-
प्लास्टिक सर्जरी टीम ने कहा कि इस प्रकार की सर्जरी संस्थान की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह की जटिल सर्जरी से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफ़ी लाभ मिल रहा है।