आगरालीक्स…वंदे भारत से अयोध्या जा रहे बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत. टूंडला स्टेशन पर रोकी गई वंदेभारत
अयोध्या दर्शन को जा रहे एक वृद्ध यात्री की वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई.वह परिवार के साथ गाजियाबाद से अयोध्या जा रहे थे. अलीगढ़ स्टेशन के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. सीने में दर्द की शिकायत हुई. सूचना पर ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोका गया,यहां डॉक्टरों ने चेक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मृतक का नाम 79 वर्षीय नरसिंह देव शर्मा था जे कि गाजियाबाद के वसुंधरा में परिवार के साथ रहते थे. शनिवार सुबह वह अपने बेटे मोहित, पुत्रवधु मीनाक्षी और उनके दो बच्चों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे. बुजुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस के सी7 कोच में सीट संख्या 64 पर सफर कर रहे थे. परिजनों के अनुसार अलीगढ़ स्टेशन से निकलने के बाद नरसिंह देव की अचानक तबीयत खराब हुई और सीने में दर्द होने लगा. परिजनों ने टीटी के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. जानकारी पर डॉक्टरों की टीम टूंडला स्टेशन पर पहुंच गई. सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर वंदे भारत को टूंडला स्टेशन पर रोका गया. यहां से वृद्ध को नीचे उतारा गया और डॉक्टरों ने चेक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी. परिजनों की मांग पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.