आगरालीक्स…आपत्तिजनक वीडियो, गंदी बातें और फिर ब्लैकमेलिंग…सहन नहीं कर सकी छात्रा. जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान..
आगरा में युवक के पास आपत्तिजनक वीडियो, गंदी बातों की आडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 15 साल की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है. पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है. जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना को लेकर आक्रोश है.
मामला अछनेरा का है. गांव कसौटी में रहने वाले एक युवक ने 15 साल की एक छात्रा के साथ दोस्ती की. बाद में उसने छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी के पास अश्लील बातों के आडियो क्लिप भी हैं. जिसको लेकर वह अपने दो देास्तों के साथ मिलकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल करने लगा. उस पर मानसिक दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं.
परिजनों के अनुसार लगातार प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. 24 जनवरी को परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. दावा है कि उसके पास दो मोबाइल फोन हैं जिनमें दर्जनभर आपत्तिजनक वीडियो और आडियो क्लिप थीं. 26 जनवरी की शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई. इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि 22 जनवरी को कोई शिकायत नहंी आई थी और 26 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है. एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. अन्य की तलाश जारी है.