आगरालीक्स…उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. आरसी मिश्रा के महानंदन सुपरस्पेशयलिटी हास्पिटल की अत्याधुनिक सुविधाएं देखने के बाद कहा—यह है न्यूरोसर्जरी का उत्कृष्ट सेंटर

जिस तरह से कारपोरेट हॉस्पिटल की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए नोएडा स्थित महानंदन सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल सेवा भाव के साथ मरीजों के इलाज में तत्पर है. यहां इलाज के साथ ही मरीजों को ठीक करने की प्राथमिकता दी जाती है. वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. आरसी मिश्रा का यह महानंदन सुपरस्पेशयलिटी हास्पिटल दिल्ली एनसीआर का पहला हॉस्पिटल हैं जहां एक ही जगह पर सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं और मल्टीस्पेशियलिटी डॉक्टर्स की टीम मरीजों का इलाज कराने में 24 घंटे जुटी रहती है. यह हॉस्पिटल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली एनसीआर के मरीजों के लिए नए विकल्प के रूप में विकसित हो रहा है.

उच्च शिक्षा मंत्री ने देखी सुविधाएं, बताया—उत्कृष्ट सेंटर
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय महानंदन सुपरस्पेशयलिटी हास्पिटल नोएडा पहुंचे. यहां निदेशक वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. आरसी मिश्रा ने उनका स्वागत किया. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी सुविधाएं, माड्यूलर आपरेशन थिएटर के साथ ही महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हास्पिटल में उपलब्ध कराई जा रहीं अत्याधुनिक सुविधाओं को देखा. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. मिश्रा द्वारा सड़क हादसे, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर सहित न्यूरोसर्जरी के लिए बनाए गए अत्याधुनिक हास्पिटल में दी जा रहीं सुविधाओं की प्रशंसा की. उन्होंने इसे न्यूरो सर्जरी का एक उत्कृष्ट सेंटर बताया. एक ही जगह न्यूरोसर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते आगरा के साथ ही आस पास के जिलों से मरीज न्यूरोसर्जरी सहित अन्य बीमारियों के इलाज के लिए महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हास्पिटल नोएडा पहुंच रहे हैं. यमुना एक्सप्रेस वे के करीब होने के चलते यहां तक पहुंचने में भी मरीजों व तीमारदारों को कोई समस्या नहीं हो रही है. इस अवसर पर हास्पिटल के निदेशक डा. अभिषेक देशवाल व डा. अदिति मिश्रा, दीनदयाल गौतम, राजेश मिश्रा, अजय और उनकी टीम मौजूद रहे.

