आगरालीक्स.. आगरा में जोमेटो, स्विगी द्वारा आनलाइन किराना के सामान की होम डिलवरी की जाएगी, आज से पांच सब्जी मंडी खुलेंगी और दूध की सप्लाई घर घर की जाएगी लेकिन यह पैक्ड दूध होगा।
आगरा में कोरोना के केस बढने के बाद की गई सख्ती से लोगों को परेशानी हो रही है। सब्जी, फल से लेकर खाद्य पदार्थ नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह ने लॉक डाउन में किराना के सामान की आनलाइन होम डिलीवरी करने की अनुमति दी है। बिग बाजार, ईजी डे, बेस्ट प्राइज से किराना के सामान की जोमेटो और स्विगी के द्वारा होम डिलीवरी की जा सकेगी। इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
चार जगह सब्जी मंडी
गुरुवार से आगरा में सिकंदरा, बसई, बरौली अहीर, बुंदू कटरा और शास्त्रीपुरम जीडी गोयंका रोड पर सब्जी मंडी लगेगी। यहां से सब्जी विक्रेता सब्जी खरीद सकेंगे, इसके बाद कॉलोनियों में सब्जी विक्रेता सब्जी और फल की बिक्री कर सकेंगे।
पैक्ड दूध की होगी सप्लाई
शहर में पैक्ड दूध की ही सप्लाई होगी, घर घर दूध की सप्लाई की जाएगी।
