आगरालीक्स (.Agra News 1st July ).आगरा में अनलॉक में बाजारों में भीड उमड रही है। ऐसे में कोरोना के आज दो नए केस आए हैं, एक्टिव केस 66 हैं।
आगरा में एक जुलाई गुरुवार को कोरोना के दो नए केस आए हैं, कोरोना के मरीजों की संख्या 25708 पहुंच गई है। साथ ही दो मरीज ही ठीक हुए हैं। 25189 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 453 मरीजों की मौत हुई है।
66 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के अब 66 एक्टिव केस हैं, दो नए केस आए हैं और दो मरीज ठीक हुए हैं। इससे सक्रिस केस 66 बने हुए हैं।
