आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग ने दिखाया जोश और जुनून..
गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम, आगरा के क्रीडा क्षेत्र में सीनियर वर्ग की वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की फाउंडर, प्रेसिडेंट श्रीमती राधा रानी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के चारों सदनों अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल द्वारा अपने-अपने हाउस कैप्टन की अगुवाई में कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट द्वारा फाउंडर, प्रेसिडेंट राधा रानी शर्मा व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी को सलामी दी गई। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों हेतु 'शपथ ग्रहण' की औपचारिकता का निर्वहन करते हुए खेल - कूद प्रतियोगिता का आरंभ करने की घोषणा की गई।विद्यालय प्रधानाचार्या मोनिका सिंह ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही समन्वय की भावना का भी विकास होता है। खेल सामाजिक विकास में भी काफी सहायक है। इस प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के यूनिट 1 व यूनिट 2 के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 100मी0, 200 मी0, 400 मी० रेल, रिले रेस और रस्साकशी में सभी सदनों के छात्र - छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने अदभुत कौशल का परिचय दिया । विद्यार्थियों का उत्साह, स्फूर्ति एवं ओज देखते ही बन रहा था । विभिन्न सदनों के विद्यार्थी अपने-अपने सदन के प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन कर रहे थे । क्रीडा स्थल करतल विजेता प्रतिभागियों को फाउंडर, प्रेसिडेंट राधा रानी शर्मा, मैनजिंग डाइरेक्टर श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या मोनिका सिंह एवं यूनिट 1 प्रधानाचार्या बीना उपाध्याय द्वारा मैडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया । सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वायु सदन एवं उपविजेता पृथ्वी सदन को ट्रॉफी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम की रुपरेखा विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सुनील सुतेल, प्रदीप कुमार मिश्रा, मीनाक्षी लवानियाँ, मो० रजी, अशीष वर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रवाल, रवि कुमार, आशीष जैन द्वारा संचालित की गई । कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अशुल आनंद, वृंदा, सोनिया बघेल, एवं अध्यापक यश बजाज, द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी वर्ग रिंकू जैन, गुजंन शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव एवं अन्य अध्यापक गण की गरिमामयी उपस्थित रही।