आगरालीक्स…आगरा के लिए अच्छी खबर. 28 इलेक्ट्रिक बसें और बढ़ेंगी. एमजी जी रोड सहित अन्य रूटों पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
आगरा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन ने लोगों को काफी राहत दी है. एमजी रोड सहित अन्य रूटों पर लगातार बसें चल रही हैं. आगरा को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी थी लेकिन अभी आगरा को 60 ही इलेक्ट्रिक बसें मिल सकी हैं. इनमें से 32 सिटी बसें डिपो से हर रोज संचालित हो रही हैं. लेकिन अब आगरा के लिए अच्छी खबर ये है कि आगरा में जल्द ही 28 और इलेक्ट्रिक बसें आएंगी. इनके चलने पर लोगों को समय पर बसों की उपलब्धता होगी और काफी राहत मिलेगी.

फुल चार्ज होने पर 120 किमी चलती है बस
बता दें कि इलेक्ट्रिक बसें एक बार में फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक चलती हैं. ऐसे में सुबह से आई कुछ बसों को दोपहर में चार्ज होने के लिए डिपो पर जाना पड़ता है. इसके कारण दोपहर में लंच के समय और शाम को आफिस वापसी के समय भीड़ का दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में आगरा—मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित रूप पर 28 बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है.