आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हाईवे की रेलिंग के बीच के 30 कट किए बंद। 212 दुर्घटना वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। ( Agra News: 30 Cut on Highway railing close#Agra)
आगरा पुलिस ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर के तहत 212 स्थानों को चिन्हित किया है जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे हो रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
हाईवे पर 30 कट किए बंद
पुलिस टीम की जांच में सामने आया है कि वाटरवक्र्स से रुनकता तक हाईवे पर सिकंदरा, न्यू आगरा और कमला नगर क्षेत्र में सड़क हादसे हो रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण हाईवे के डिवाइडर पर बनी रेलिंग के बीच से स्थानीय लोगों ने कट बना लिए हैं वे इन्हीं कट से रोड पार करते हैं और इसी दौरान हाईवे पर तेज स्पीड वाहनों के आने से हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र के हाईवे के 30 कट को बंद करा दिया है।