Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Doctor lodge FIR against two for Rs 78 Lakh Fraud for his son Admission in PG#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Doctor lodge FIR against two for Rs 78 Lakh Fraud for his son Admission in PG#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉक्टर के एमबीबीएस कर चुके बेटे का पीजी में प्रवेश कराने के नाम पर होटल में फर्जी काउंसिलिंग, 78.75 लाख रुपये और 200 ग्राम सोना ठगा। ( Agra News: Doctor lodge FIR against two for Rs 78 Lakh Fraud for his son Admission in PG#Agra)


आगरा के इंद्रापुरम कॉलोनी शमसाबाद रोड के रहने वाले डॉ. खालिद अजी खान ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका बेटा डॉ. नबील अली खान एमबीबीएस कर चुका है, पिछले साल 2024 में वह नीट पीजी फार्म नहीं भर पाया, अंतिम तिथि​ निकल जाने के बाद उसे पता चला। डॉ. खालिद अजी खान का आरोप है कि उनके बेटे के दोस्त इंद्रापुरम के ही रहने वाले संचित ने अपने दोस्त खंदारी के रहने वाले अनुज को मिनिस्ट्री आफ डिफेंस में बताया, कहा कि वह उनके बेटे का उत्तराखंड से पीजी का फार्म भरवा देगा। अनुज से बात कराई और 3.75 लाख रुपये लेकर नबील का फार्म भरने के साथ ही हिमालयन इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंस देहरादून में मैनेजमेंट कोटे से पीजी में एडमिशन दिलाने का दावा किया। अक्टूबर 2024 में फर्जी काउंसिलिंग लेटर दे दिया।
होटल में फर्जी काउंसिलिंग कराने का आरोप
डॉ. खालिद का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में हिमालयन इंस्टीटयूट में पीजी में मैनेजमेंट कोटे से प्रवेश के लिए फर्जी काउंसिलिंग कराई। मैनेजमेंट कोटे से प्रवेश के लिए 50 लाख रुपये नकद जमा कराए। फिर कहा कि जिस ब्रांच में ए​डमिशन लेना चाहते हो उसके लिए 95 लाख रुपये जमा करने होंगे उन्होंने 25 लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद उन्होंने 200 ग्राम सोना भी दे दिया जिससे बेटे का प्रवेश हो जाए। इसके बाद उनके पास कई ईमेल आए लेकिन बेटे का प्रवेश नहीं हुआ।


यूनिवर्सिटी में संपर्क करने पर खुला मामला
डॉ. खालिद का कहना है कि जून 2025 तक कई ईमेल आए लेकिन बेटे का प्रवेश नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बहुगुणा यूनिवर्सिटी और हिमालयन यूनिवर्सिटी से संपर्क किया तो पता चला कि इस तरह का ईमेल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नहीं किया गया है इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में थाना सदर में संचित और अनुज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!