आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दीपावली के लिए सेलम और दूध पाउडर से बना 750 किलो खोआ आटो में छोड़कर भागे, खोआ, पनीर रखीदते समय सतर्क रहें। ( Agra News : 750 Kg adulterated Mawa seized in Agra)
आगरा के बाह के चित्राहाट में पुलिस ने मिलावटी खोआ बनाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही आटो को छोड़कर भाग गए, आटो में 25 गठरी में मावा भरा हुआ था। पुलिस आटो को थाने ले आई।
सेलम ओर दूध पाउडर से तैयार कर रहे थे मावा
पुलिस और एफएसडीए की जांच में सामने आया है कि सेलम और दूध पाउडर से मावा तैयार हो रहा था, मावा कचौराघाट के हरीश, मिथुन, मनीष, सुनील, रामलाल, पवन, भांडे, जैकी, प्रेमचंद के द्वारा तैयार कराया जा रहा था। मावा करीब 750 किलोग्राम था, इसे थाने में ही जमीन खोदकर नष्ट करा दिया गया।